कार्तिक पूर्णिमा पर बुद्ध विहार को दीपमालाओं से सजाया गया

कार्तिक पूर्णिमा पर बुद्ध विहार में हुआ दीपदानोत्सव
सुगतानन्द बुद्ध विहार में श्रद्धा व साधना के साथ मनाया गया पावन कार्तिक पूर्णिमा
बाल जी दैनिक/ अनिल सिंह प्रतापगढ़। जनपद के सई नदी के तट पर स्थित सुगतानन्द बुद्ध विहार पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर पावन भिक्खु संघ द्वारा त्रिशरण,पंचशील ,आनापानसति ध्यान साधना, व धम्मचक्क पवत्तन सुत्त का संगायन किया गया ।
कार्यक्रम का बुद्धारम्भ भन्ते अश्वजित व भन्ते शांतिमित्र के द्वारा त्रिशरण,पंचशील व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बहन लीलावती ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा में बौद्ध आध्यात्मिक जगत में बहुत पावन महत्व है आज ही के दिन वर्षावास का पूर्ण समापन कर “चरथ भक्खवेचारिकं बहुजन हिताय बहुजन सुखाय लोकनुकंम्पाय” की कल्याण धम्मसुत्त के साथ विश्वगुरू तथागत बुद्ध द्वारा प्रथम 60 अर्हत भिक्खुओं को लोक कल्याण हेतु चारों दिशाओं में जाकर धम्म प्रचार -प्रसार का आदेश दिया था |
इस अवसर पर भंते शांति मित्र ने कहा कि धम्मसेनापति भन्ते सारिपुत्त का परिनिर्वाण व राष्ट्र गौरव धम्म शासक सम्राट अशोक के परिनिर्वाण भी हुआ था ।
पावन भिख्खु संघ नेतृत्व में बोधवृक्ष के नीचे परित्राण पाठ का सामूहिक संगायन किया गया । इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए राकेश कन्नौजिया ने राजकुमार यश व महाकाश्यप के प्रवज्या व संघ के विस्तार पर चर्चा किया ।
इस अवसर पर एडो. विकास,विशाल सरोज, प्रतिभा सरोज, अनुभव,ज्ञानेंद्र मौर्य शुभम यादव,विनोद सरोज,शिवम पटेल, कमलेश पटेल,राम सजीवन, वृजेश सरोज, ,आदि उपासकगण मौजूद रहे ।





