डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को बांटी स्टेशनरी

Seema thakur
चंडीगढ़। डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर साउथ एशियन सैनिटेशन वर्कर एंड लेबर नेटवर्क द्वारा रामदरबार फेज-1, चंडीगढ़ में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चंडीगढ़ स्टेट कन्वीनर मेघा सिंह ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ऋषभ वैद अपनी टीम—राहुल वर्मा, सवेज अली, आकाश वत्स और अंकुश—के साथ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसकी शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान ऋषभ वैद द्वारा बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई तथा महिलाओं को संविधान के महत्व के बारे में सरल और प्रभावशाली तरीके से जागरूक किया गया। यह पहल समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कदम रही।
शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा

ऋषभ वैद ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और उन्हें अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। ऋषभ वैद ने बाबासाहेब के प्रेरणादायक शब्दों को दोहराते हुए कहा, “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा।”
कार्यक्रम में सहयोग के लिए विकास वैरागी और लोवकेश का विशेष योगदान रहा।
ऋषभ वैद “शिक्षा, समानता और अधिकार” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में यह आयोजन एक सशक्त और प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।
read also :





