अयोध्याउत्तर प्रदेश

मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए शासन के निर्देश पर होगा आयुष्मान कार्ड कैम्प का आयोजन- संतोष कुमार द्विवेदी

प्रेस क्लब अयोध्या मे हुआ एक दिवसीय आयुष्मान कार्ड कैम्प का आयोजन

बलराम मौर्य / बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l जनपद अयोध्या के प्रेस क्लब सिविल लाइन्स में एक दिवसीय आयुष्मान कार्ड कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें मा0 विधायक सदर श्री वेद प्रकाश गुप्ता व मा0 विधायक रुदौली श्री राम चन्द्र यादव उपस्थित रहे। मा0 विधायक गणों द्वारा जिला सूचना अधिकारी अयोध्या श्री संतोष कुमार द्विवेदी से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड के विषय में जानकारी की गई जिस पर श्री द्विवेदी ने बताया कि जनपद के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने के लिए पत्रावली तैयार कर सूचना मुख्यालय को भेजी जा चुकी है संस्तुति प्राप्त होते ही माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप आयुष्मान भारत योजना से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को लाभान्वित किया जाएगा। मा0 विधायक गणों ने इस विषय पर शासन से वार्ता कर शीघ्र आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए पत्रकारों को आश्वस्त किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सचिव जे०पी० सिंह, कोषाध्यक्ष सिंह एस0एन0 सिंह सहित सुरेंद्र सिंह, पवन कुमार पांडेय व जनपद के सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button