उत्तर प्रदेशसीतापुर

पुण्य श्लोक माता अहिल्याबाई होलकर की नीतियों को अपना कर राष्ट्र हित में कार्य कर रही है भाजपा सरकार: डॉ दिनेश शर्मा

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पुण्य श्लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर राज्यसभासांसद /प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा आयोजित गोष्ठी में भाग लिया गया। इससे पूर्व उनके द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई प्रेस वार्ता में बोलते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बताया की नरेंद्र मोदी सरकार माता अहिल्याबाई होलकर की प्रेरणा से कार्य कर रही है उन्होंने बताया की भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि जिस प्रकार माता अहिल्याबाई हो्ल्कर के राज्य में नारी शक्ति के सम्मान के लिए कार्य किया जा रहा था उसी प्रकार आज भाजपा सरकार नारी शक्ति अधिनियम व महिला शिक्षा और सुरक्षा के माध्यम से उनकी नीति और नियम का पालन कर रही है उन्होंने माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन संघर्ष पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। वही आयोजित गोष्ठी में उन्होंने उपस्थित जन समूह को रानी अहिल्याबाई होलकर के संपूर्ण जीवन के उतार-चढ़ावों के विषय में बताया । कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री राजा में मयंकेश्वर शरण सिंह, कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही सेवता विधायक ज्ञान तिवारी महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य लहरपुर से निवर्तमान विधायक सुनील वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा जिला प्रभारी नीरज सिंह दिनेश तिवारी आदि ने रानी अहिल्याबाई होलकर के विषय में अपनी बात रखी। इस अवसर पर अभियान के अंतर्गत हुई प्रतियोगिताओं में सफल हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित व पुरस्कार भी किया गया। कार्यक्रम में अभियान संयोजक सुधाकर शुक्ला, कंचन प्रभा पांडे इंदू सिंह सुनील मिश्रा करुणा शंकर त्रिपाठी नैमिष रतन तिवारी विश्राम सागर राठौर उदित वाजपेई जया सिंह विश्राम सागर राठौर महेश शर्मा,अजय विश्वकर्मा रमेश भार्गव दीपू निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा सचिन मिश्रा , बसागर गुप्ता, पंकज पांडे राजन गुप्ता अमन विक्रम सिंह अमित दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

नैमिषारण्य पहुंचकर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने माता ललिता के किए दर्शन

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा द्वारा नैमिषारण्य पहुंचकर चक्र तीर्थ पर आरती की गई और मां ललिता देवी मंदिर व हनुमानगढ़ी पहुंचकर प्रार्थना एवं आराधना की गई। इस अवसर पर उन्होंने नैमिषारण्य में साधु संतों से मुलाकात भी की।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button