अयोध्याउत्तर प्रदेश

वीर बाल दिवस पर भाजपा ने किया विविध कार्यक्रमों का आयोजन

राज्य मंत्री ने लगाया पूर्ववर्ती सरकारों पर इतिहास छुपाने का लगाया आरोप

 

 

बृजेश सेन/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या धाम । वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण में शबद कीर्तन में भाग लिया। इसके उपरांत उन्होंने परिसर में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया। प्रर्दशनी का समापन रविवार को किया जाएगा। वहीं पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन कर वीर बालकों के शौर्य और बलिदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के वीर सपूतों का बलिदान का इतिहास पूर्ववर्ती सरकारों ने योजनाबद्ध तरीके से छुपाने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की युवा पीढ़ी को अपने वास्तविक इतिहास से वंचित रखा गया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब वीर बालकों के बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहा है। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वीर बाल दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति, साहस और आत्मबल का संचार करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों का बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार ने इतिहास के उन पन्नों को पुनः उजागर किया है, जिन्हें लंबे समय तक दबाया गया। वीर बाल दिवस का आयोजन समाज को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने का सशक्त प्रयास है l मौके पर वासुदेव मौर्या, शक्ति सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, शैलेन्द्र कोरी, सरदार सुरेन्द्र राणे, अजीत सिंह, रवि सोनकर, कपिल देव वर्मा, हेमंत जायसवाल, मुकेश तिवारी सहित बडी संख्या लोगों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button