छतीसगढ़राज्य

रायपुर में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन! 7 सितंबर को जुटेंगे कार्यकर्ता, CM साय समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

रायपुर: 7 सितंबर को रायपुर में बीजेपी की बड़ी बैठक होने जा रही है. बैठक में सीएम विष्णु देव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल होंगे. बैठक में प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय भी मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगे. पार्टी की ओर से बताया गया है कि 7 सितंबर को होने वाले संभाग स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेशभर से कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे.

7 को रायपुर में बीजेपी का कार्यकर्ता सम्मेलन

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने कहा, ”सोमवार 7 सितम्बर को मोर्चा के तत्वावधान में रायपुर में संभाग स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज परिसर में किया जाएगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे और अध्यक्षता केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे. भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे. कार्यक्रम में रायपुर संभाग के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, सामाजिक प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे.”

कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का सम्मान करने के साथ-साथ संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया जाएगा. सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना, समाज के प्रबुद्ध वर्ग और संगठन के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाना. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है: अशोक सिन्हा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री

संगठन महामंत्री देंगे कार्यकर्ताओं को टिप्स

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने कहा, ”कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, श्यामबिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े और टंकराम वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भाजपा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन विशेष रूप से शामिल होंगे.”

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा आमंत्रण, अतिथि समन्वय, बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था, स्वागत, यातायात एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है: अशोक सिन्हा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने कहा, ”सम्मेलन केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज के उन प्रबुद्धजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है. जिन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, व्यवसाय, सामाजिक सेवा, कृषि, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में समाज और प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं. इसलिए इस सम्मेलन में दोनों के बीच संवाद और सहभागिता को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है.”

प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने बताया, ”रायपुर सम्भाग के कार्यकर्ताओं में सम्मेलन को लेकर विशेष उत्साह है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं. सम्मेलन में रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों से भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button