झारखण्डराज्य

झारखंड BJP ने घोषित किए मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठ संयोजक, संगठन में कई चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी

रांचीः प्रदेश भाजपा ने प्रदेश स्तरीय विभिन्न प्रकोष्ठ के संयोजक/सहसंयोजक के साथ-साथ विभिन्न विभाग के संयोजक/सहसंयोजक की घोषणा कर दी है.

इसके अलावा पार्टी ने मोर्चा अध्यक्षों के नाम की भी घोषणा कर दी है. डॉ सीमा सिंह को प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं किसान मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रंजय भारती, ओबीसी मोर्चा का मनोज बाजपेयी महतो, मो.ताजदार आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा और अजजा मोर्चा का अध्यक्ष सन्नी टोप्पो को बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के सहमति से बनाए गए इन मोर्चा अध्यक्षों के नामों की घोषणा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र ने की है.

विधि प्रकोष्ठ के संयोजक बने सुधीर श्रीवास्तव, आईटी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी कर्नल बी के सिंह को

प्रदेश भाजपा द्वारा घोषित विभिन्न प्रकोष्ठ के संयोजक सहसंयोजक के नाम में कई पूर्व से जिम्मेदारी संभाल रहे लोगों को एक बार फिर मौका दिया गया है. विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव को बनाया गया है वहीं आईटी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी कर्नल बीके सिंह को दी गई है. वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ डॉ उमेश केडिया और कृष्ण कुमार मुन्ना के जिम्मा होगा.

वहीं नगर निकाय प्रकोष्ठ जमशेदपुर के अनिल मोदी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ राजेश शुक्ला, बलवंत सिंह यादव, उद्योग प्रकोष्ठ राजेंद्र पासवान, मुकेश कुमार सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ दिलीप सोनी, आर्थिक प्रकोष्ठ सीए राजकुमार और सीए प्रदीप कुमार जालुका, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉक्टर अभिषेक रामाधीन, शिक्षा प्रकोष्ठ डॉक्टर समर सिंह और जटाशंकर पांडे को दिया गया है.

इसी तरह से प्रदेश स्तरीय विभिन्न विभागों के संयोजक और सहसंयोजक के नाम की घोषणा की गई है. इसके तहत नमामि गंगे विभाग राजेश मंडल, नीति शोध विभाग आलोक तिवारी, मीडिया संपर्क विभाग किशलय तिवारी, चुनाव आयोग समन्वय विभाग चंद्रप्रकाश, विधि एवं कानून विभाग हेमंत गुप्ता, पार्टी पत्रिका एवं प्रकाशन विभाग रविनाथ किशोर, अंतरराष्ट्रीय संपर्क विभाग विजय पांडे, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग निशि जायसवाल, स्वच्छ भारत अभियान विभाग महादेव दूबे को दिया गया है. इस तरह से पार्टी ने 28 प्रकोष्ठ, 12 विभाग और 6 प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button