नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में पुस्तक मेले का उद्घाटन

प्रयागराज ०६ नवंबर
बीके यादव/ बालजी दैनिक
नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के जमुनिपुर परिसर में पुस्तक मेले का उद्घाटन फीता काटकर कुलपति प्राे० राेहित रमेश एवं प्रति कुलपति डॉ० एस०सी० तिवारी ने किया। इस पुस्तक मेले में साहित्य, शिक्षा और ज्ञान के विविध आयामों को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया गया है जाे कि विद्यार्थियों, शोधार्थियों और पुस्तक प्रेमियों के लिए एक अनूठा अवसर है। इस पुस्तक मेले में पांच हजार से अधिक पुस्तकें पुस्तक प्रेमियों के लिए उपलब्ध हैं इन्हें प्रदर्शित किया गया है। जिनमें हिंदी एवं अंग्रेजी साहित्य, पत्रकारिता, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, प्राणिविज्ञान, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, भूगोल, खेलकूद, गृह विज्ञान, विधि, ज्योतिष, पुस्तकालय विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, दर्शन, वाणिज्य प्रबंधन और कम्प्यूटर विज्ञान जैसे विषयों की पुस्तकें शामिल हैं। पुस्तकालयाध्यक्ष सुधांशु शेखर द्विवेदी ने बताया कि यह मेला न केवल शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि समाज में पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने और ज्ञान-विज्ञान के नए आयामों को उजागर करने का भी माध्यम है। इस अवसर पर कुलसचिव श्री एस०एस० मिश्रा, जमुनीपुर निदेशक डॉ आलाेक मिश्रा, डॉ, श्रवण मिश्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष सुधांशु शेखर द्विवेदी, अरविंद कुमार तिवारी, सतीश सिंह, सुनील कुमार उपाध्याय, संतोष सहित सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ माैजूद रहे।





