उत्तर प्रदेशबरेली

बरेली बवाल के आरोपी डॉ नफीस के बरातघर पर चला बुलडोजर

मौलाना तौकीर को शरण देने वाले फरहत का घर किया गया सील

बरेली। बवाल के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन ने उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को जखीरा स्थित डॉ. नफीस के बरातघर रज़ा पैलेस पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। यहां कार्रवाई से पहले भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। उधर, फाइक एन्कलेव में मौलाना तौकीर रजा को शरण देने वाले फरहत का घर सील करने बीडीए की टीम पहुंची है। वहीं सैलानी में अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर से चला है।

जखीरा में नफीस के बरातघर का ध्वस्तीकरण होगा या सीलिंग की कार्रवाई इसको लेकर अभी तक असमंजस बना हुआ है। पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंचे किला इंस्पेक्टर सुभाष का कहना है कि आलाअधिकारियों ने सिर्फ मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी या सीलिंग की इसकी जानकारी नहीं है। जिला प्रशासन और बीडीए के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button