उत्तराखण्डराज्य

CBI की टीम ऋषिकेश और देहरादून पहुंची, अंकिता भंडारी केस में गहन जांच शुरू

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस हाई प्रोफाइल मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने दिल्ली स्थित CBI थाना (SC-2) में अज्ञात वीआईपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही CBI की टीम सोमवार को जांच करने के लिए ऋषिकेश और देहरादून पहुंच गई है।

उल्लेखनीय है कि सितंबर 2022 में पौड़ी जिले के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की रिसार्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता ने हत्या कर दी थी। तीनों आरोपियों को सत्र न्यायालय आजीवन कारावास की सजा सुना चुका है।

इस मामले को दोबारा हवा उस वक्त मिली जब भाजपा से निष्कासित ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। फेसबुक लाइव के जरिए किए गए इस खुलासे में उन्होंने अंकिता हत्याकांड से जुड़े एक कथित वीआईपी, जिसे उन्होंने “गट्टू” नाम से संबोधित किया, संलिप्तता का आरोप लगाया था।

वीडियो में महिला ने एक ऑडियो क्लिप का भी जिक्र किया, जिसमें दावा किया गया कि एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पास पूरे मामले से जुड़ी अहम जानकारी मौजूद है। इस खुलासे के सामने आने के बाद से ही मामला राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का केंद्र बन गया।

अंकिता भण्डारी केस के दोबारा उछलने पर CBI की मांग को लेकर कांग्रेस सहित कई सामाजिक संगठनों ने प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए। लगातार बढ़ते दबाव और जनआक्रोश के बीच सीबीआई जांच की मांग तेज होती चली गई।

अंकिता भण्डारी के माता पिता द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात कर CBI से जांच कराने की मांग किए जाने पर आखिरकार,नौ जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी। अब सीबीआई द्वारा केस दर्ज किए जाने और जांच टीम के उत्तराखंड पहुंचने के बाद माना जा रहा है कि अंकिता हत्याकांड में कई छिपे राज सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button