श्रावणी पर्व के लिए चाणक्य परिषद की बैठक हुई संपन्न

हरिश्चन्द्र मौर्य /बालजी हिन्दी दैनिक
सोहावल-अयोध्या। शनिवार को सरयू तट ढेमवा घाट राम जानकी मंदिर में आयोजित परिषद की हुई बैठक में इस बात की जानकारी परिषद के अध्यक्ष कृपा निधान तिवारी ने दिया।
मन बुद्धि शरीर एवं अतः करण की शुद्धि सहित सनातन धर्म की रक्षार्थ आयोजित इस श्रावणी पर्व के लिए सूर्य कुंड दर्शन नगर, ढमवा घाट सोहावल, हनुमान मंदिर खपराडीह, पारासर ऋषिआश्रम पौसरा मया, नंदी ग्राम भरत कुंड, गुप्तार घाट अयोध्या को चुना गया है। इन सभी स्थानों पर आयोजन को पूरा कराने के लिए प्रभारी तय किए गए है। इस अवसर पर बोलते हुए परिषद के अध्यक्ष कृपा निधान ने कहा आज हिन्दू और ब्राह्मण की दिशा और दशा पर चिंतन करने की जरूरत है। ब्राह्मणों को अपनी आबादी बढ़ानी होगी। खोया हुआ ब्राह्मणत्व वापस लाना होगा। जाति के आधार पर आरक्षण बंद हो आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को परिषद आंदोलन बनाएगा।
परिषद की बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लखनधर त्रिपाठी ने किया तो मौजूद लोगों में भोला नाथ तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य अविनाशी मिश्र, आलोक मिश्र नंद किशोर पाण्डेय, पंडित बेद प्रकाश तिवारी, डाक्टर रामतेज पाण्डेय, आदि ने अपना विचार रखा और मौजूद रहे।





