Uncategorizedउत्तराखण्डदेशराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) को अलर्ट पर रखा जाए, और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जाए।

प्रभावितों की मदद और सड़क मार्ग खोलने पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि सभी विभाग आपसी तालमेल से काम कर रहे हैं और प्रभावित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। इसके साथ ही, जो सड़कें बंद हो गई हैं, उन्हें खोलने का काम भी लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि आपदा से निपटने के लिए राशन और इलाज जैसी जरूरी चीजों की पर्याप्त व्यवस्था हो।

पिथौरागढ़ में श्रमिकों का रेस्क्यू जारी

पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में यह जानकारी दी गई कि पिथौरागढ़ में धौली गंगा जल विद्युत परियोजना की टनल को नुकसान पहुँचा है और कुछ श्रमिक अंदर फँसे हुए हैं। इन श्रमिकों को बाहर निकालने का काम जारी है। अब तक आठ श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है और बाकी को बचाने का प्रयास जारी है।

read also-

आपदा के बीच रुद्रप्रयाग में मेडिकल टीम ने कराई सुरक्षित डिलीवरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button