उत्तर प्रदेशसीतापुर

मुख्यमंत्री का जनता दरबार झूठा या महोली तहसील के अधिकारी निकम्मे

अवैध कब्जेदार होमगार्ड के चंगुल में महोली तहसील कर्मी

वीरेश शुक्ला / दैनिक बाल जी
सीतापुर – एक अवैध कब्जेदार भूमाफिया होमगार्ड का कब्जा हटाने में तहसील प्रशासन के छूट रहे पसीने जी हां मैं बात कर रहा हूं महोली तहसील के ग्राम कुंवरपुर लच्छा की इस गांव का होमगार्ड सत्रोहन लाल अवस्थी पुत्र छोटे लाल अवस्थी ने ना सिर्फ स्वयं खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा किया अपितु अपने पूरे कुनबे को ही खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा कर दिया आज तक उक्त अवैध कब्जा किसी भी क्षेत्रीय लेखपाल को नहीं दिखा अथवा होमगार्ड के दबाव में नहीं देखा तब गांव के ही सुबोध कुमार मिश्रा ने महोली तहसील के एसडीएम को 22 .05 . 25 तथा 23 . 06 . 25 को प्रार्थना पत्र देते हुए अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की सुबोध के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही तो दूर जांच तक नहीं करने गया क्षेत्रीय लेखपाल सुशील सिंह गौड़ सुनवाई न होने पर थक हार कर सुबोध ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में 09. 07 .25 को हाजिरी लगाकर भूमाफिया होमगार्ड सत्रोहन लाल अवस्थी द्वारा अवैध कब्जा की गई खलिहान की जमीन खाली करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया उम्मीद जताई कि अब न्याय होगा लगभग 1 माह बाद भी कोई जांच पड़ताल न होने पर 30 .07 .25 को पुनः एसडीएम देवेंद्र मिश्रा को प्रार्थना पत्र दिया परंतु अभी तक कोई जांच नहीं की गई तो क्या मुख्यमंत्री का जनता दरबार दिखावा है या तहसील महोली के अधिकारी निकम्मे हैं क्या कारण है कि अभी तक 22 . 05. 25 से लेकर 10 .7 .25 तक कोई अधिकारी कर्मचारी जांच तक करने नहीं पहुंचा या मोटी रकम लेकर अवैध कब्जा करने की छूट दे दी है विचारणीय प्रश्न है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button