उत्तर प्रदेशप्रयागराज

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित

प्रयागराज ०१ अगस्त

बीके यादव/बालजी दैनिक
0१ अगस्त से उत्तर मध्य रेलवे में “78वें स्वतन्त्रता दिवस” समारोह के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 01 अगस्त 2025 को महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो को निम्न स्वच्छता शपथ दिलाई गयी-
महात्मा गाँधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमे सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी।
महात्मा गाँधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर माँ भारती को आजाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है की गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें।
मैं शपथ लेता हूं की मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा।
हर वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा।
सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गाँव से, एवं मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करूंगा।
मैं यह मानता हूं की दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसके कारण यह है की वहाँ के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते है।
इस विचार के साथ मैं गाँव गाँव और गली गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा।
मैं आज जो शपथ ले रहा हूँ , वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊँगा।
वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दे, इसके लिए प्रयास करूंगा। मुझे मालूम है की स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा यह कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।

इस शपथ का उद्देश्य कर्मचारियो में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। शपथ ग्रहण के बाद महाप्रबंधक महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियो को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा गंदगी न फैलाने का निवेदन किया।
इस अवसर पर प्रमुख विभागाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष सहित मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button