पंजाबराज्य

फोर्टिस से छुट्टी के बाद सीधे रैली में पहुंचेंगे सीएम मान

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से आज सोमवार मोगा के किल्ली चाहलां गांव में आयोजित की जा रही विशाल रैली में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में स्पष्ट कहा है कि वे किल्ली चाहलां रेली में मिलते हैं।

रैली शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया पर लिखा-

“आम आदमी पार्टी की तरफ से आज मोगा के पास किल्ली चाहलां गांव में एक विशाल रैली की जा रही है।  दोस्तों, मिलते हैं।” 

उनके इस संदेश से साफ हो रहा है कि वे रैली में पहुंच रहे हैं और उन्हें जल्द ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से छुट्‌टी मिल सकती है।

जांच के बाद डॉक्टरों ने दी अनुमति

गौरतलब है कि बीते दिन सीएम भगवंत मान पार्टी कनवीनर अरविंद केजरीवाल के साथ संगरूर दौरे पर थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें एयर लिफ्ट कर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी कारण यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे।

आज सवेरे डॉक्टरों की ओर से किए निरीक्षण के बाद उन्हें रैली में शामिल होने की इजाजत मिल गई है। इस रैली में आम आदमी पार्टी  के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल भी होंगे।

नियमित जांच के लिए पहुंचे थे सीएम

फोर्टिस एस्कोर्ट मोहाली की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मुख्यमंत्री को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल का दौरा किया था। सभी जीवन रक्षक मानक सामान्य और स्थिर पाए गए थे। अत्यधिक थकावट की शिकायत के चलते एहतियातन निगरानी में रखा गया।

कुछ रिपोर्ट्स पैंडिंग होने के करण रात भर ऑब्जर्वेशन में रखा गया था, ताकि उनके आने के बाद डॉक्टर अंतिम निर्णय ले सकें। लेकिन अब साफ हो गया है कि वे जल्द ही अस्पताल से निकल कर सीधा मोगा पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button