पंजाबराज्य

पंजाब में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, BJP ने सभी सीटों पर रैली इंचार्ज किए घोषित

चंडीगढ़/मोगा: भारतीय जनता पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) ने आने वाले समय में मोगा में प्रस्तावित राज्य स्तरीय रैली को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए ‘प्रदेश रैली विधानसभा इंचार्ज’ नियुक्त किए हैं। जारी सूची के अनुसार कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूची में गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र के लिए मनप्रीत सिंह बादल को इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

पटियाला से बीबा जय इंदर कौर और पटियाला ग्रामीण के लिए सतवीर सिंह खट्टड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा तलवंडी साबो से परमपाल कौर मलूका को इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं, जालंधर पश्चिम से शीतल अंगुराल और होशियारपुर से तीक्ष्ण सूद को इंचार्ज बनाया गया है। अमृतसर उत्तर के लिए सुखमिंदर सिंह पिंटू तथा कादियां के लिए फतेह जंग सिंह बाजवा के नाम शामिल हैं। सूची के अनुसार सुजानपुर हलके से दिनेश सिंह बब्बू और शुतराना हलके से नरायन सिंह नरसोत को इंचार्ज लगाकर पूरे पंजाब को कवर किया गया है। इन नियुक्तियों से स्पष्ट होता है कि पार्टी इस रैली के माध्यम से राज्य में अपना शक्ति प्रदर्शन करने की पूरी तैयारी में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button