उत्तर प्रदेश
पुलिस टीम द्वारा किया गया सराहनीय कार्य

गुमशुदा बालक को 20 घंटें में परिजन से मिलाया
रिपोर्ट कौशिक पाण्डेय
पुलिस अधीक्षक महोदय अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपदीय पुलिस को थानों पर प्राप्त गुमशुदगी जैसी सूचनाओं पर तत्परतापूर्वक तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशो के अनुपालन के क्रम में दिनांक 21.08.2025 को थाना सकरन निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसका पुत्र घर से बिना बताये कहीं चला गया और वापस नहीं आया है। जिसके सम्बन्ध में तत्काल थाना सकरन पर सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आस पास नागरिक जनसामान्य की मदद से तलाश की गई। तदोपरान्त गुमशुदा नाबालिक बालक को 20 घंटे में बरामद करते हुए उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।





