प्रधान द्वारा किए गए घटिया निर्माण की मुख्यमंत्री से की गई शिकायत

वीरेश शुक्ला / दैनिक बाल जी
सीतापुर – महोली विकास खंड के सेमरावा गांव निवासी जगतपाल सिंह ने प्रधान अतुल कुमार मिश्रा द्वारा रशीद के मकान से प्राथमिक विद्यालय तक इंटरलॉकिंग मार्ग मानक विहीन बनाया गया है जिसकी शिकायत जगतपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर की है शिकायत पत्र में लिखा है कि प्रधान कह रहा है कि बचत में वीडियो सहित अन्य सभी ब्लाक कर्मचारियों को हिस्सा जाता है हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा अतुल कुमार मिश्रा आए दिन गांव में भ्रष्टाचार किया करता है जिसकी शिकायत समय-समय पर जगतपाल सिंह के द्वारा की जाती रहती है लेकिन भ्रष्ट ब्लाक के अधिकारियों के संरक्षण के कारण कोई भी सही जांच नहीं की जाती है जिस कारण भ्रष्टाचारी अतुल कुमार मिश्रा हर बार बच जाता है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मानक विहीन बनाए गए इंटरलॉकिंग मार्ग की उच्च स्तरीय जांच की मांग जगत पाल सिंह द्वारा की गई है





