अयोध्याउत्तर प्रदेश

ग्राम पंचायत की भूमि दूसरे ग्राम पंचायत के प्रधान पर कब्जा करने की हुई शिकायत

बालजी हिन्दी दैनिक
हैदरगंज, अयोध्या। एक ग्राम सभा की आरक्षित भूमि पर दूसरी ग्राम सभा के प्रधान द्वारा कब्जा करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। मामला तहसील बीकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पछियाना का है। यहां के रहने वाले सौरभ कुमार पांडेय पुत्र जगदंबा प्रसाद 25 जुलाई 2025 को सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत में कहा है कि पछियाना ग्राम सभा में गाटा संख्या 3541 राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के नाम आरक्षित भूमि दर्ज है। जिसका रकबा 0.153 हेक्टेयर है। आरोप है कि पड़ोसी ग्राम पंचायत खपराडीह के वर्तमान ग्राम प्रधान अशोक कुमार वर्मा लगभग 35 वर्षों से अवैध तरीके से कब्जा किए हुए हैं। शिकायतकर्ता की तहसील प्रशासन से मांग है कि राजस्व कर्मियों से जांच कराकर नवीन परती की आरक्षित भूमि को अवैध कब्जेदार ग्राम प्रधान से मुक्त कराया जाए। साथ ही उनके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई भी की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button