अयोध्याउत्तर प्रदेश

जल पुलिस के तीन जाबांज सिपाही रूबे प्रताप मौर्या, कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव को किया गया सम्मानित

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर नारियों का सम्मान

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर जवान मंगल पांडे चौक स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए 527 अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर जितेंद्र शर्मा व अति विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ बटालियन के कमांडर सतीश कुमार दुबे व समर वर्मा प्रहरी एरिया हेड लखनऊ ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीरों को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतम सिंह नत् पूर्व पुलिस अधीक्षक ने किया। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश सिंह नाहर ने किया। शक्ति सिंह अध्यक्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विचार मंच ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में श्री ओ0पी0 सिंह एमडी हुवेफार्मा सी प्रा0लि0 पुणे का विशेष सहयोग रहा तथा राम चन्द्र वर्मा ने भी अपना विशेष सहयोग कार्यक्रम में दिया।
इस अवसर पर तीन वीर नारियों लल्ली देवी, रानी देवी और कारगिल की शीला पाण्डेय को 10,000-10,000 रुपये की आर्थिक सहायता भेंट की गई। युद्ध वीरों आ0कै0 राकेश कुमार सिंह, आ0कै0 बृजेश कुमार सिंह, आ0कै0 राम आशीष यादव, सूबेदार मेजर महेन्द्र कुमार दूबे, आ0कै0 हरिराम यादव, सूबेदार कपिल देव सिंह, सूबेदार अमरजीत सिंह, सूबेदार अभिमन्यु सिंह, सूबेदार मनोज कुमार त्रिपाठी, नायक सूबेदार एस0के0 मौर्या, सूबेदार वी0पी0 पाण्डेय, हवलदार संजय कुमार सिंह, हवलदार गौतम प्रसाद, हवलदार निरंजन प्रसाद, हवलदार अब्दुल वजूद, नायक देवबक्श सिंह, नायक टी0एस0 शिवकुमार सिंह, वरिष्ठ सूबेदार मेजर शिवशंकर सिंह को मानपत्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिये जल पुलिस के तीन जवानों प्रभारी रूबे प्रताप मौर्या, कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव व नरेश जायसवाल अवर अभियन्ता चौक विद्युत विभाग को भी प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वीर नारी ममता सिंह के परिवार को भी सीआरपीएफ के कमाण्डेन्ट सतीश कुमार दूबे ने सम्मानित किया। शहीदों की स्मृति में आयोजित इस समारोह ने देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से रामचन्द्र वर्मा, सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार सिंह, सूबेदार ओम प्रकाश यादव, ओम प्रकाश सिंह नाहर, सूबेदार राधिका चन्द्र श्रीवास्तव, नायब सूबेदार दलजीत सिंह, कवीन्द्र साहनी, सचिन सरीन, रूही खान, परविन्दर कौर, परमजीत कौर, कुसुम मेहरोत्रा, सुनीता यादव, भारती सिंह तथा 1857 क्रान्ति के क्रान्तिकारी परिवार के माधवराज सिंह, उदयभान सिंह, अभय कुमार सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button