उत्तर प्रदेशबरेली

खेल में किया हुआ संघर्ष सफलता का परिणाम: वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना

बरेली । स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली के तत्वावधान में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से अच्छा प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया और खेल के प्रति जागरूकता के लिए योगी सरकार की सराहना करते हुए कहा की सरकार खेल के विकास के लिए प्रयासरत है। उत्तर प्रदेश को खेल के क्षेत्र में श्रेष्ठ भूमिका में लाना ही ध्येय है खिलाड़ियों को आगामी जीत की शुभकामनाएं दी डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में खेली जा रही फुटबॉल प्रतियोगिता में आज के लीग मैच की जानकारी देते हुए शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया ।

लीग मैच जिसमें अंडर 14 में नैनीताल और वृंदावन एटा और नैनीताल एवं वृंदावन तथा एटा अंडर 17 बालिका वर्ग में हल्द्वानी तथा मथुरा बालक वर्ग में रुड़की रुड़की तथा हल्द्वानी हरिद्वार और वृंदावन एटा तथा वृंदावन हरिद्वार रुड़की वृंदावन और रुड़की हल्द्वानी के साथ नैनीताल हरिद्वार नैनीताल तथा रुड़की तथा नैनीताल के बीच लीग में संपन्न हुए। अंडर-19 में बाल का वर्ग में मथुरा तथा एटा बालक वर्ग में वृंदावन तथा एटा की टीमों ने प्रदर्शन किया ।हल्द्वानी और हरिद्वार के बीच खेले गए लीग मैच में परिणाम 1-0 से हरिद्वार विजयी रही विजयी गोल दीपांशु ने किया इसी के साथ नैनीताल और वृंदावन के बीच खेला गया। मैच एक-एक गोल से बराबर रहा श्रीजी बाबा मथुरा और शांतिपुरी की टीम के मैच में माथुर ने 1-0 से विजय प्राप्त की विजयी गोल यशस्वी ने किया इस अवसर पर प्रांत क्रीडा प्रमुख श्री रामपाल सिंह यादव, शिवओम जी, प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, नगर निगम के पूर्व सभापति अतुल कपूर सहित सभी निर्णायक एवं टीमों के आए हुए कोच उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button