राज्यहरियाणा

धान घोटाले पर विवाद: सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के छठे दिन कांग्रेस ने धान घोटाले पर सीबीआई जांच की मांग की। कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा और शैली चौधरी ने कहा कि सरकार की जांच ऐसे ही चलती रहेगी, इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

धान घोटाले के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर सीएम नायब सैनी ने जवाब दिया। सीएम ने कहा कि अशोक अरोड़ा विषय को रख रहे थे तो सुना था कि बड़ा घोटाला हुआ है। विपक्ष को बताना चाहता हूं कि इसमें सरकार ने त्वरित कार्यवाही की गई है। सैनी ने कहा कि पांच हजार करोड़ का घोटाला हो गया, कांग्रेस में बड़े बड़े घोटाले होते थे। मैं सभी तथ्यों के साथ बताऊंगा। सीएम ने कहा कि 2021-22 में किसानों में 54 लाख मीट्रिक टन पैदावार की, आगमी साल में 59 लाख मीट्रिक टन पैदावार हुई। सीएम ने कहा कि ये घोटाला नहीं खामी है, जो खामियां मिली सभी पर तत्काल कार्रवाई की गई है। विज्ञापन

इस प्रक्रिया पर निगरानी बहुतंत्र के माध्यम से सुनिश्चित की जाती है। हमने इस व्यवस्था के अंदर सुधार किया है, कांग्रेस शासन में एक एक साल तक किसानों को भुगतान नहीं मिलता था। आज तक किसानों को उनकी इनकम नहीं पता होती थी, अब ये सरकार ने व्यवस्था लागू की है।

अशोक अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री बार बार बोलते हैं कि कांग्रेस के समय में कई घोटाले हुए, मैं कहूंगा कि उस सभी घोटाले के साथ धान घोटाले की जांच भी सीबीआई को दे दी जाए। इस पर मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि अशोक अरोड़ा इसलिए ऐसा बोल रहे हैं क्योंकि वह तब कांग्रेस में नहीं थे।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस शासन में फर्जीवाड़े से किसान त्राहि त्राहि करता था, कांग्रेस बताए कि अपने समय में कौन सा फर्जीवाड़ा पकड़ा? इसके बाद कांग्रेस ने हंगामा कर दिया। सीएम ने बताया कि धान घोटाले में 13 एफआईआर दर्ज कर 75 अधिकारियों और कर्मचारियों को चार्जशीट किया और 28 निलंबित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 6.37 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार पर प्रहार करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button