अयोध्याउत्तर प्रदेश

नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, जनहित मुद्दे की अनदेखी के खिलाफ पोल खोलो अभियान शुरू

बलराम मौर्य / बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने झलकारी बाई वार्ड के पी डी ए पंचायत सभा में नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दे पर अनदेखी के खिलाफ पोल खोलो अभियान भी चलाया गया, कार्यक्रम अंगद यादव गुरुजी, अंकित यादव व जोन प्रभारी महानगर उपाध्यक्ष सूरज वर्मा के संयोजन में संपन्न हुआ,सभा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महानगर सचिव जगन्नाथ यादव ने किया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व विशिष्ट अतिथि महानगर महासचिव सांसद प्रतिनिधि हामिद जाफर मीसम मौजूद रहे ,सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है और वह प्रमुख प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में सौंप रही है उन्होंने कहा प्रदेश में सपा सरकार द्वारा लागू की गई कन्या विद्याधन लैपटॉप वृद्धावस्था पेंशन जैसे अनेकों जनहित के मुद्दे पर लागू की गई योजनाएं सरकार द्वारा खत्म कर दी गई है उन्होंने कहा 2027 में यही पी डी ए के लोग भाजपा की सरकार को हटाकर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा भाजपा सरकार में भीषण गर्मी मे अधोघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल है 41 ग्रामसभाओं को 10 नए वार्ड बनाकर नगर निगम मे समायोजित किया गया है परंतु उन क्षेत्र को शहरी फीडर से नहीं जोड़ा जा रहा है इस पर नगर निगम मौन है परंतु सरकार का दावा है अयोध्या क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिल रही है महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने कहा आज समाजवादी पार्टी पीड़ित , दलित , अल्पसंख्यक सभी को साथ लेकर चल रही है उन्होंने कहा आज नगर निगम में जो नए वार्ड बनाए गए हैं उसमें नगर निगम की कोई सुविधा नहीं है जगह-जगह सड़के टूटी हुई है लेकिन सभी वार्डों में नगर निगम ने नोटिस भेजने का काम शुरू कर दिया है जबकि सपा महानगर कमेटी ने महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में बहुत पहले ही नगर निगम को ज्ञापन देकर कहा था जब तक वार्डों में कोई सुविधा न हो तब तक नए शामिल गांव में टैक्स न लगाया जाए महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महानगर महासचिव हामीद जाफर मीसम, विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, प्रवीण राठौर, सूरज वर्मा, नागेश्वर नाथ कोरी,राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा राम बक्श यादव, जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव परशुराम भवन यादव ,महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, रजनी सिंह,पूजा वर्मा, अंकित यादव, रामकेवल यादव, ऋतुराज सिंह, अजय यादव, केशव राम कोरी, मुकेश कोरी, सिकंदर चौधरी, सुनील रावत,राजबली यादव, भागीरथी वर्मा, कैलाश कोरी , बाबूराम गौड़,आदि लोग मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button