अवध विश्वविद्यालय के पीजी के 39 व यूजी के 03 पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग आज से शुरू

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के 39 पीजी व 03 यूजी पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग आज शनिवार से शुरु हो कर 20 अगस्त चलेगी। पीजी पाठ्यक्रमों में काउंसलिंग के लिए विभिन्न विभागों में छात्र-छात्राओं द्वारा अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के उपरांत समर्थ पोर्टल के माध्यम से 410 अभ्यार्थियों ने काउंसलिंग कराई और 315 ने फीस जमा कर प्रवेश लिया। प्रवेश समन्वयक प्रो शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 02 अगस्त से 20 अगस्त तक काउंसिलिंग समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगी। वही परिसर में संचालित यूजी पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटो पर सीधे प्रवेश प्रक्रिया भी आज से शुरु की गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की साइट पर जाकर छात्र समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की उपरांत संबंधित विभाग से संपर्क कर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश ले सकते हैं। यूजी पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटो पर प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित गई।





