उत्तर प्रदेशसीतापुर

हरित और संतुलित पर्यावरण का निर्माण हम सब का दायित्व – पवन सिंह चौहान

वीरेश शुक्ला/ दैनिक बाल जी

सीतापुर – कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन, नगरीय निकाय एवं लोक भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता पवन सिंह चौहान एम एल सी सीतापुर के द्वारा की गई ।जिसमें जनपद के सभी नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड एवं समस्त ग्रामसभाओं में हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) वृक्षों के बृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ समाज एवं पर्यावरण के लिए कार्य कर रहे संगठनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक में पवन सिंह चौहान ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और संतुलित पर्यावरण का निर्माण सुनिश्चित करना है।
यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है जो जनसहभागिता और प्रशासनिक संकल्प से जनपद को एक हरित, स्वच्छ और जीवंत नगर बनाएगा।

इस अवसर पर लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री ब्रिजेन्द्र सिंह जी, जिलाधिकारी सीतापुर श्री अभिषेक आनंद जी, अपर जिलाधिकारी श्री विशाल सागर जी, श्री श्रीकृष्ण चौधरी जी, श्री गोपाल उपाध्याय जी, श्री टीपी सिंह जी, श्री कमलेश सिंह जी एवं बड़ी संख्या में सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button