एनजीबीयू में श्रावण महाेत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

प्रयागराज २९ जूलाई
बीके यादव /बालजी दैनिक
(कार्यक्रम में कजरी, लाेक गीत व सामूहिक गान प्रस्तुत किया गया)
नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के शशि परिसर में संगीत विभाग के द्वारा श्रावण महाेत्सव मनाया गया। समागम के इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत शास्त्रीय गायन एवं कजरी गायन सहित लाेक गायन प्रस्तुत किया गया। शास्त्रीय संगीत में सिद्धार्थ मिश्रा ने राग शंकरा एवं हवेली संगीत प्रस्तुत किया व लाेक गायन में डॉ० नीलम शर्मा ने झूला पड़ा कदम की डारी झूले राधे नंद किशाेर प्रस्तुत किया। संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने समूह गान सावन झड़ी लागे हों धीरे धीरे, हरे रामा कजरी प्रस्तुत किया। मंच संचालन डॉ० हिमांशु शेखर सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलपति प्राे० राेहित रमेश, प्रति कुलपति डॉ० एस०सी० तिवारी, डीन ऐकेडमिक डॉ० राजेश तिवारी, कुलसचिव डॉ० हिमांशु टण्डन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण माैजूद रहे।





