अयोध्याउत्तर प्रदेश

आग लगने से दलित का घर एवं गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

 

संदीप विक्रम/बालजी हिन्दी दैनिक
हैदरगंज, अयोध्या। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से गृह स्वामिनी का छप्पर नुमा आशियाना जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं राजस्व टीम ने क्षति का आंकलन कर अहेतुक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। घटना हैदरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरोराघवपुर मजरे गड़ेरियाडीह का है। यहां की रहने वाली सावित्री पत्नी शंकर ने बताया कि शुक्रवार की रात खाना पीना खाने के बाद पूरे परिवार सहित सो रहे थे। आधी रात लगभग 12:00 बजे के आसपास परिजन नित्य क्रिया करने उठे तो घर के कमरे में आग की लपटों को देखा तो गुहार लगाया। आवाज सुनकर ग्रामीण जब तक घटनास्थल की ओर दौड़े और आग पर काबू पाया। तब तक गृह स्वामिनी का घर एवं गृहस्थी का सामान जैसे चारपाई, अनाज, बिस्तर इत्यादि जलकर राख हो गया। नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग से हुई नुकसान का आंकलन किया गया है। रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को जल्द ही भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button