उत्तर प्रदेश

नाग पंचमी के दिन देर शाम तक हुआ दंगल का आयोजन

धम्मा पहलवान योगशाला में तीन दर्जन से अधिक पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके प्रतियोगिता जीती

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

खैराबाद ।थाना अंतर्गत ग्राम टक पुरवा निकट भुइंया ताली में विगत वर्षों की बात नाग पंचमी के दिन धम्मा पहलवान योगशाला टकपुरवा के द्वारा ग्रामीण तथा नगर क्षेत्र के 6 दर्जन से अधिक पहलवानों के बीच कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि समाजसेवी अभिषेक गुप्त के द्वारा किया गया मुख्य अतिथि ने दंगल में प्रतिभाग करने वाले लगभग 6 दर्जन पहलवानों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया तथा दंगल प्रतियोगिता का विधिवत प्रारंभ दिन में 2:00 बजे से प्रारंभ हो गया। प्रतियोगिता की शुरुआत पंकज पहलवान कमाल सराय तथा अंकित पहलवान विष्णु नगर के बीच प्रारंभ हुई जिसमें पंकज पहलवान ने कुश्ती प्रतियोगिता में अंकित पहलवान को हराकर विजय हासिल की। इसी प्रकार 6 दर्जन से अधिक पहलवानों ने देर शाम तक कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभा कर किया जिसमें तीन दर्जन से अधिक पहलवान विजई घोषित हुए जिन्हें पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्त के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि कुश्ती भारतीय खेल का एक महत्वपूर्ण अंग है तथा विभिन्न अवसरों पर इस तरीके के आयोजन हमारे राष्ट्र की खेल भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं प्रतियोगिता में विजय पाने वाले पहलवानों में शंकर पहलवान बलराम शाह प्रियांशु रोशन संतोष आयुष मेवालाल अमीन मुनेंद्र ‌ सुरेंद्र नवीन अंश सहित तीन दर्जन पहलवानों के नाम शामिल है आयोजन संस्था धम्मा पहलवान योगशाला टकपुरवा के आयोजकों के द्वारा पहलवानों को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर नवनीत दीक्षित संदीप मिश्रा अवधेश मिश्रा आलोक वाजपेई राकेश चंद्रगुप्त आशुतोष शुक्ला गौरव अग्रवाल ध्रुव शुक्ल सहित लोग खड़े में मौजूद थे। दंगल में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि लोग पेड़ों पर चढ़कर कुश्ती का मजा उठा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button