मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर प्रधान सहित लकड़ी माफियाओं को पकड़वाने की मांग

वीरेश शुक्ला / दैनिक बाल जी
सीतापुर – महोली तहसील क्षेत्र के ग्राम सेमरावां निवासी जगतपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेज कर गांव के ही प्रधान अतुल कुमार मिश्रा तथा उसके साथी वन दरोगा शैलेंद्र कुमार तथा सफीक व सफीक के मित्र साथी गणों पर बड़गांव से मितौली पीडब्ल्यूडी की रोड के किनारे खड़े शीशम के पेड़ों को रातों-रात काटकर शफीक की ट्रैक्टर ट्राली में भरकर बेचने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर जांच व कार्रवाई करने की मांग की है विदित होकर सेमरावां के प्रधान अतुल कुमार मिश्रा की सरपरस्ती में लकड़ी काटने वाले गिरोह का मुखिया सफीक पुत्र सफीउल्लाह महफूज पुत्र महबूब खुरशेद खान पुत्र मैबूद आदि ने सड़क के दक्षिण और खड़े शीशम के पेड़ रात में काटकर तथा जड़ खोदकर प्रधान अतुल मिश्रा तथा वन दरोगा शैलेंद्र कुमार के द्वारा खड़े होकर नींव भरवा दिया शफीक तथा उसके 6 पुत्र अतीक , लइक , अकील ,शकील ,तथा जकील तथा शफीक के सहयोगी में महफूल पुत्र महफूज आदि ने रोड के दक्षिण साइड में सरकारी बेशकीमती लकड़ी काट कर बेच दिया है । जगतपाल सिंह ने न्याय की मांग की है वह लकड़कट्टे लकड़ी माफियाओं पर कठोर कार्रवाई किए जाने और जांच कर दोषी व्यक्तियों को दंडित किए जाने की मांग की है





