देवरिया किशोर स्वास्थ्य व जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

वशिष्ठ मौर्या/बालजी हिन्दी दैनिक देवरिया
महिला कल्याण विभाग, देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के सहयोग से किशोर अनुकूल स्वास्थ्य क्लीनिकों (Adolescent Friendly Health Clinics) का आयोजित समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर, देवरिया में किया गया। कार्यक्रम में मंशा सिंह, जेण्डर स्पेस्लिट, हब फाॅर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन देवरिया द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर एवं किशोरियों को स्वास्थ्य सेवाओं से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराते हुए किशोर एवं किशोरियों को इन क्लीनिकों के कार्य संचालन, परामर्श सेवाओं, स्वास्थ्य परीक्षण, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, नशा मुक्ति परामर्श तथा प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के अभिसरण से एक विशेष जागरूकता सत्र (Awareness Session) भी आयोजित किया गया, जिसका विषय था मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (Menstrual Hygiene Management)।
इस अवसर पर नीतू भारती, केन्द्र प्रशासक, वन स्टाप सेन्टर द्वारा द्वारा किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों एवं कुप्रथाओं के बारे में जागरूक किया गया तथा स्वच्छता बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय समझाए गए। कार्यक्रम में मीनू जायसवाल मनोवैज्ञानिक वन स्टाप सेन्टर द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बंधित कानून की जानकारी दी गयी।
महिला कल्याण विभाग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिभागी किशोरियों को नि:शुल्क सेनेटरी पैड्स का वितरण भी किया गया। इसका उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता को व्यवहारिक रूप से अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा किशोरियों के स्वास्थ्य की रक्षा करना था।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किशोर-किशोरियाँ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं स्थानीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे।





