उत्तर प्रदेशप्रयागराज

रोटरी क्लब इलाहाबाद मिडटाउन द्वारा माँ और शिशु देखभाल किट का वितरण

प्रयागराज १२ जून

बीके यादव/बालजी दैनिक

रोटरी क्लब इलाहाबाद मिडटाउन द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टेलियरगंज स्थित किलकारी नर्सिंग होम में विशेष सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर क्लब द्वारा 10 जॉनसन बेबी किट्स, शिशु मच्छरदानी (बेबी नेट्स) और गर्भवती माताओं के लिए दर्द निवारक बाम वितरित किए गए।

इस पुनीत कार्य को प्रायोजित करने के लिए रोटेरियन डॉ. नीरज सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. अंजलि जी का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से यह सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया।

डॉक्टर तरु एवं डॉक्टर युगांतर पांडे ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान माँ और शिशु की देखभाल अत्यंत आवश्यक होती है, क्योंकि यही समय शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास की नींव रखता है। संतुलित आहार, नियमित जांच और मानसिक शांति गर्भवती महिला के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। माँ का अच्छा स्वास्थ्य सीधे शिशु के सुरक्षित जन्म और विकास से जुड़ा होता है। संक्रमण से बचाव, उचित टीकाकरण और पोषण संबंधी सलाह इस समय जरूरी होती है। इस दौरान जागरूकता और देखभाल से माँ और नवजात दोनों को अनेक स्वास्थ्य जटिलताओं से बचाया जा सकता है, जिससे एक स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण संभव होता है।

क्लब अध्यक्षा राधा सक्सेना ने कहा रोटरी क्लब का यह प्रयास मातृ और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्लब भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button