दिव्यांशी को ब्लड की आवश्यकता की जानकरी होते ही करहल लेखपाल व पुलिस की किया रक्तदान

उमाकांत बाथम संवाददाता मैनपुरी
जनपद मैनपुरी के शहर कोतवाली के मैनपुरी के किला रोड पर स्थित रानी मंदिर में उस समय हड़कंप मचा गया जब मो चौथियाना निवासी 21 वर्षीय युवती दिव्यांशी राठौर भगवान शिव जी की मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए हुई थी जहां पूजा अर्चना करते समय युवती का कथित प्रेमी राहुल दिवाकर मोहल्ला चौथियाना निवासी मंदिर में घुस गया और मंदिर के दरवाजे बंद कर रिवाल्वर से चार गोलियां मारी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां गंभीर अवस्था में चिकित्सकों ने सैफई के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है l
जो अब सैफई मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रही है , ।करहल तहसील प्रशासन को जानकरी हुई कि दिव्यांशी राठौर को ब्लड की आवश्यकता है तो करहल थाना मे कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटर हेड कांस्टेबल सूरज सिंह , कुलदीप सिंह कांस्टेबल, पुष्पेंद्र परिहार हैड कांस्टेबल तथा जय प्रताप सिंह लेखपाल, सुरजीत सिंह लेखपाल, ब्रजेश राठौर लेखपाल रक्तदान करने सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई पहुंचे ।करहल तहसील कार्यरत लेखपाल व करहल पुलिस के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की ।





