उत्तर प्रदेशसीतापुर

डीएम व एसपी ने किया मतदान केंद्रो का निरीक्षण

मौके पर भारी पुलिस बल रहा मुस्तैद
ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय 
सीतापुर जनपद में  नगरीय निकाय उपनिर्वाचन को निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने महमूदाबाद एवं मिश्रिख नगर पालिका क्षेत्र स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक विद्यालय महमूदाबाद नवीन, प्राथमिक स्कूल पैगम्बरपुर, पी0एम0 श्री संविलयित विद्यालय नूरपुर एवं तहसील परिसर महमूदाबाद में बनाए गए मतदान केंद्रों पर चल रही मतदान प्रक्रिया को देखा। मिश्रिख नगर पालिका क्षेत्र के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रिख द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र मिश्रिख, महर्षि दधीचि इण्टर कालेज मिश्रिख आदि मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि राज्य निर्वाचन आयोग (पंचायत एवं स्थानीय निकाय) द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुये मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करायी जाये। सभी संबंधित अधिकारी संबंधित मतदान केन्द्रों पर भ्रमणशील/उपस्थित रहकर मतदान को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करायें। सभी बूथ लेबिल अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। मतदाताओं के पहचान पत्र की नियमानुसार जांच सुनिश्चित की जाये।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस दौरान संबंधित उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button