उत्तर प्रदेशगोण्डा

कोटा चयन के प्रस्ताव पर लगी रोक, डीएम ने दिए निष्पक्ष खुली बैठक कराने के निर्देश

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोंडा 12 जून 2025 – ग्राम पंचायत बहुवन मदारमाझा में उचित दर दुकान चयन को लेकर उठे विवाद के मामले में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी व उप जिलाधिकारी करनैलगंज को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से पुनः खुली बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहुवन मदारमाझा की निवासी रिंकी यादव ने जनता दर्शन में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि दिनांक 24 मई 2025 को आयोजित होने वाली खुली बैठक में नियमों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि बैठक पश्चिमी क्षेत्र के बजाय पूर्वी छोर पर कराई जा रही थी, जहां उपस्थित लोगों ने विरोध जताया और नोडल अधिकारी ने बैठक स्थगित कर दी। बावजूद इसके चोरी-छुपे एक फर्जी प्रस्ताव पारित कर दुकान चयन का प्रस्ताव भेज दिया गया, जो नियम विरुद्ध है। शिकायत के अनुसार, प्रस्ताव 15 मई दर्शाते हुए भेजा गया है, जबकि बैठक ही 24 मई को होनी थी। यही नहीं, जिस समूह को दुकान देने की बात कही गई है, वह पूर्वी क्षेत्र में पहले से संचालित दुकान की सीमा में आता है और बैठक में अन्य किसी समूह पर चर्चा नहीं की गई। प्रकरण में की गई वीडियोग्राफी भी जिलाधिकारी को भेजी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच के आदेश देते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित पश्चिमी क्षेत्र में ही निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया के तहत पुनः बैठक कराई जाए, ताकि पात्र व्यक्ति को ही उचित दर दुकान का आवंटन सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button