उत्तर प्रदेशसीतापुर

डीएम ने किया तहसील का औचक निरीक्षण , अधिकारियों में मचा हड़कंप 

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर जनपद के जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने शुक्रवार को तहसील महमूदाबाद का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार न्यायालय पहुंचकर विवादित मुकदमों की पत्रावलियों का अवलोकन करते हुये पत्रावलियों त्रुटियां पाये जाने एवं अधिक समय तक लम्बित रखने पर तहसीलदार को कड़ी फटकार लगायी। लेखपाल द्वारा कार्यों में रूचि न लेने एवं सही ढंग से कार्य न करने पर तहसीलदार उचित कार्यवाही करें। नायब तहसीदार न्यायालय में विगत एक माह में निस्तारित मुकदमों की पत्रावलियों एवं विचाराधीन पत्रावलियों का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही अन्य न्यायालयों की पत्रावलियों का भी अवलोकन करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिये। उपजिलाधिकारी न्यायालय में धारा-38, कुरा बटवारों की पत्रावलियों का अवलोकन किया। उपजिलाधिकारी कक्ष पहुंचकर जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुये दो शिकायतकर्ताओं से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुये फीडबैक सही न मिलने पर उपजिलाधिकारी महमूदाबाद पर नाराजगी व्यक्त की।  रजिस्ट्रार कानूनगो पटल का भी निरीक्षण करते हुये मास्टर रजिस्टर न मिलने पर तहसीलदार को कड़ी फटकार लगायी। तालाब एवं मत्स्य पालन पट्टा रजिस्टर का अवलोकन किया। वर्ष 2025-26 तालाब एवं मत्स्य पालन पट्टा में आवंटित पत्रावलियों को भी अवलोकन करते हुये पत्रावलियों में कमियां पाये जाने पर तहसीलदार को नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। लेखपालों की सेवापुस्तिका का अवलोकन के दौरान सेवापुस्तिका अद्यतन न पाये जाने पर रजिस्ट्रार कानूनगों सतीश कुमार पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सेवापुस्तिका अद्यतन रखने के निर्देश दिये एवं तहसीलदार को फटकार लगाते हुये निर्देश दिये कि वह स्वयं भी सेवापुस्तिका एवं अन्य कार्यों का अवलोकन करते रहें।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी महमूदाबाद बालकृष्ण सिंह, तहसीलदार महमूदाबाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button