डीएम द्वारा दधीचि कुंड का किया गया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर जनपद के जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने मिश्रिख स्थित दधीचि कुंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने पूजन अर्चन कर सभी के कल्याण की कामना भी की। साथ ही दधीचि कुंड पर धर्मगुरुओं से वार्ता कर समस्याओं की जानकारी भी ली एवं समस्याओं के समुचित निस्तारण के निर्देंश संबंधित अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी ने नैमिषारण्य में रुद्रावर्त का निरीक्षण किया एवं पूजन अर्चन भी किया। जिलाधिकारी ने संपर्क मार्गाे के दुरुस्तीकरण एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु समुचित कार्यवाही की जाये।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी मिश्रिख शैलेन्द्र मिश्रा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग रीमा सोनकर, सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





