उत्तर प्रदेशसीतापुर

मजबूत संगठन से ही होगी लक्ष्य की प्राप्ति:रिज़वान अहमद

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

बिसवां(सीतापुर)
बिसवां के सिधौली रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी-सीतापुर के उपाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि एवं बिसवां के संगठन प्रभारी रिज़वान अहमद ने उपस्थित पदाधिकारियों से संगठन के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि किसी भी राजनीतिक दल का बल उसके संगठन की मजबूती पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि जिस गंभीरता के साथ सांसद राकेश राठौर संगठन को लगातार बल एवं गतिशीलता देने का कार्य कर रहें है। उसी मनोयोग से हमें भी लगना होगा। सांसद प्रतिनिधि बिसवां प्रदीप सिंह ने उपस्थित जनों से चौपाल लगाकर लोगों को जोड़ने का सुझाव दिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष बकरीदी खां ने आए हुए समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की इस बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष अमर नाथ मेहरोत्रा, डॉक्टर आर.पी. वर्मा, शिवा शुक्ला, अब्दुल मुज़ीब, कमला रावत, जगदीश चंद्र शुक्ला, रामदास भार्गव, विशंभर पासी, अख़्तर अली सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button