उत्तर प्रदेश

मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह प्रदेश के टॉप-10 जिलाधिकारियों में शामिल

उमाकांत बाथम संवाददाता मैनपुरी

मैनपुरी उत्तर प्रदेश के जिलों में प्रशासनिक कार्यों, जनसुनवाई, कानून व्यवस्था, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास परियोजनाओं की प्रगति और राजस्व कार्यों के बेहतर निस्तारण के आकलन के आधार पर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जुलाई माह की रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में मैनपुरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने प्रदेश के टॉप-10 जिलाधिकारियों में अपना स्थान बनाकर जिले का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन विभिन्न मानकों के आधार पर किया जाता है, जिसमें शिकायतों के त्वरित निस्तारण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, जनकल्याणकारी योजनाओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से लागू करने, विकास कार्यों की गति तेज रखने और राजस्व संबंधी मामलों में बेहतर परिणाम देने जैसे बिंदु शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में मैनपुरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसका श्रेय डीएम अंजनी कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व और जिला प्रशासन की सक्रिय कार्यशैली को जाता है।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जुलाई रिपोर्ट के अनुसार टॉप-10 जिलाधिकारी इस प्रकार हैं –

1. बरेली – आईएएस अविनाश सिंह
2. श्रावस्ती – आईएएस अजय कुमार द्विवेदी
3. शाहजहांपुर – आईएएस धर्मेंद्र प्रताप सिंह
4. ललितपुर – आईएएस अमनदीप डुल्ली
5. हरदोई – आईएएस अनुनय झा
6. मैनपुरी – आईएएस अंजनी कुमार सिंह
7. मथुरा – आईएएस चंद्र प्रकाश सिंह
8. महाराजगंज – आईएएस संतोष शर्मा
9. अंबेडकरनगर – आईएएस अनुपम शुक्ला
10. जालौन – आईएएस राजेश कुमार पांडेय

मैनपुरी का नाम इस प्रतिष्ठित सूची में आना जिले के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि न केवल प्रशासन की कार्यकुशलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button