फूलन देवी के जन्मदिन पर सपा ने किया स्परण

मैनपुरी मे कार्यकर्ताओ ने याद किया वीरांगना का संघर्ष
पार्टी को मजबूत बनाने लिया संकल्प
उमाकांत बाथम संवाददाता मैनपुरी
मैनपुरी में 10 अगस्त 2025 को बीरांगना फूलन देवी के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
मैनपुरी की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव के संरक्षत्व और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम के संयोजक जयसिंह कश्यप थे।
कार्यक्रम में फूलन देवी के जीवन संघर्ष को याद किया गया। फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को उत्तर प्रदेश के एक छोटे गांव में मल्लाह परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने ऊपर हुए अत्याचारों का डटकर सामना किया था।
वक्ताओं ने बताया कि गरीब परिवार में जन्मी फूलन देवी वर्ग विशेष द्वारा शोषण का शिकार हुईं। जब उन्हें कानून से न्याय नहीं मिला, तो उन्होंने बागी होकर अपना प्रतिशोध लिया।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 1994 में उनके सभी मुकदमे वापस लिए। उन्होंने फूलन देवी को समाज में पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ लोकसभा का टिकट देकर देश की सर्वोच्च पंचायत तक पहुंचाया, जिससे कश्यप समाज गौरवान्वित हुआ।
कार्यक्रम में सफी मंसूरी, ए.एच. हासमी, खुमान सिंह वर्मा, राधाकृष्ण कश्यप, महेंद्र सिंह, श्याम करन शाक्य,कार्यक्रम में सफी मंसूरी, ए.एच. हासमी, खुमान सिंह वर्मा, राधाकृष्ण कश्यप, महेंद्र सिंह, श्याम करन शाक्य, नृप चौधरी, ज्योति मैसी, सुखवीर सिंह यादव, रऊफ कुरैशी, गोपाल दास लोधी, बृजेश वर्मा, मोहकम सिंह कश्यप, देवेंद्र सिंह कश्यप, कन्ही कश्यप और संतराम सिंह यादव सहित अनेक वक्ताओं ने फूलन देवी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रामनरायन बाथम ने किया। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कश्यप समाज के लोगों से संगठित होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दयाराम यादव, रामबाबू सगर, राजू चौधरी, अभी कश्यप, सुरेश चन्द्र, मनोज यादव, जागेश्वर सिंह कश्यप, पप्पू कश्यप, प्रदीप कश्यप, हिमाशु कश्यप, रोहित कश्यप, रिषी कश्यप, अशोक यादव, के०के० यादव, प्रदीप कश्यप, महेश यादव, किशोरी लाल शर्मा, प्रदीप यादव, राजेन्द्र सिंह यादव, सन्तराम यादव, श्री अखिलेश कश्यप, दर्शन शाक्य, अमीर सिंह यादव, देवेन्द्र सिंह यादव, शिवम यादव, कन्हीराम कश्यप, अभी कश्यप, अंसार हुसैन, अब्दुल नवी, अमर दीप, नदीम इलाही, सत्यपाल सिंह जाटव, मानवेन्द्र सिंह, सुरेश चन्द्र यादव, आकाश वेदी, कमल वर्मा, उपेन्द्र यादव, दीपू





