डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बनाने का संकल्पित – कुलपति

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में राज्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा गत 4 अगस्त को विश्वविद्यालय आगमन पर नवीन परिसर के दो भवनो तुलसी एवं धनवंतरी भवन का लोकार्पण के साथ अहिल्याबाई होल्कर महिला छात्रावास के तीनों ब्लॉक एवं आचार्य नरेंद्र देव महिला छात्रावास, लवकुश एवं सरयू छात्रावास का निरीक्षण किया था। कुलाधिपति द्वारा अन्य विभागों की सुविधाओं को परखने के लिए परिसर का निरीक्षण भी किया था। कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय में चल रहे प्रगति कार्यों के प्रति प्रसन्नता व्यक्त किया। इसी संदर्भ में आयोजित बैठक में कुलपति ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों, निदेशकों, विभागाध्यक्षों शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अथक परिश्रम एवं पूर्ण मनोयोग से सहयोग किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कुलपति ने विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर विश्वविद्यालय को एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने का संकल्प है। इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। वर्तमान नए सत्र को दृष्टिगत रखते हुए पठन-पाठन के लिए सभी आवश्यक तैयारी करने के लिए निर्देश दिया। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह वित्त अधिकारी पूर्णेन्द्र शुक्ल, कुलानुशासक, प्रो. एसएस मिश्र, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो सी के मिश्र, प्रो. नीलम पाठक, प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो शैलेंद्र कुमार, प्रो हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो सुरेन्द्र मिश्र, उप कुलसचिव दिनेश मौर्य, डॉ. रीमा श्रीवास्तव, अजय कुमार गौतम, डॉ. पी के द्विवेदी, डॉ विनोद कुमार चौधरी, डॉ. दीपशिखा चौधरी, रवि मालवीय, विष्णु यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।





