Uncategorizedउत्तर प्रदेश

जरोली कला के सरकारी विद्यालय में पेयजल संकट हुआ दूर, समरसेविल पंप लगने से बच्चों को राहत

फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत जरोली कला स्थित सरकारी कम्पोजिट विद्यालय में लंबे समय से बच्चों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विद्यालय की प्रधानाचार्य मनीषा रानी ने इस समस्या से आरटीआई कार्यकर्ताओं को अवगत कराया, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।
अथक प्रयासों के बाद विद्यालय परिसर में एक समरसेविल पंप लगवाया गया, जिससे अब बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस पहल से विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
इस कार्य में संजय रावत, राजुद्दीन अली, सतेंद्र तांगड़, अर्जुन सिंह दिवाकर और योगेंद्र तांगड़ ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने सभी सहयोगियों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे बच्चों के हित में सराहनीय कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button