एम्पलाई नॉन एम्प्लाई सेल्फ केयर टीम उत्तरप्रदेश के विस्तार के लिए पदाधिकारियों की हुई बैठक
नये सदस्यों को टीम से जोड़ने पर हुई चर्चा


बलराम मौर्य / बालजी हिंदी दैनिक
अयोध्या l आज एम्पलाई नॉन एम्प्लाई सेल्फ केयर टीम उत्तरप्रदेश के विस्तार के लिए पदाधिकारियों की एक मीटिंग बाबा मैरिज लॉन तमसा मार्ग अकबरपुर में की गई।जिसमें टीम के संस्थापक नवनीत कुमार ने बताया कि यह संस्था सहयोग के लिए बनाया गया है। इस संस्था में कोई भी व्यक्ति वेबसाइट enesct.com के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करके जुड़ सकता है। यह टीम जुड़े व्यक्ति के साथ दुर्घटना होने पर उनके परिवार को आर्थिक सहयोग करती है आज की मीटिंग में संस्था के जिला संरक्षक पंकज शास्त्री जी, जिला संयोजक जितेंद्र यादव जिला सहसंयोजक अनिल कुमार पांडेय, नीरज तिवारी,अमित श्रीवास्तव, सुदर्शन त्रिपाठी,जंग बहादुर वर्मा,जटाशंकर , अमर प्रताप श्रीवास्तव, आशीष तिवारी,अजय कुमार वर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें। जिला कार्यकारिणी की मीटिंग में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का प्रदेश कोर टीम की तरफ से बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया





