अयोध्याउत्तर प्रदेश

अवध विवि:अयोध्या में पर्यटन विकास पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मास्टर आफ टूरिज्म एवं ट्रैवेल मैनेजमेण्ट द्वारा शुक्रवार को ‘ग्रोथ आफ टूरिज्म इन अयोध्याः अपरचूनिटी एण्ड चैलेंजेज’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।कुलपति कर्नल डाॅ. बिजेन्द्र सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में आवासीय परिसर के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया।
समन्वयक डाॅ. संजय चौधरी ने बताया कि अयोध्या में टूरिज्म के विकास के लिए विभाग द्वारा प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही है। इनमें युवाओं के विचार तथा उनके सुझाव संकलित किए है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में अयोध्या में पर्यटन विकास के संभावित नवीन क्षेत्रों और करियर की संभावनाओं पर छात्र छात्राओं के विचार निकलकर सामने आए है। इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन सर्वश्रेष्ठ निबंध लेखकों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जबकि अन्य को प्रतिभा प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को गूगल फार्म के माध्यम से पंजीयन कराया गया। प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने विभाग के डाॅ. दिलीप कुमार सिंह, डाॅ. सरोज सिंह एवं डाॅ. मो. सादिक की विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में आवासीय परिसर के विभिन्न विभागों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button