उत्तर प्रदेशसीतापुर

हर घर तिरंगा कार्यक्रम संबंधी बैठक हुई संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय 
सीतापुर जनपद में  जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित कराये जाने संबंधी बैठक सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी ने बताया कि शासनादेश के अनुसार इस बार हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम तीन चरणों में मनाया जायेगा, जिसमें पहला चरण 02 से 08 अगस्त तक, दूसरा चरण 09 से 12 अगस्त एवं तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक अभियान के रूप में चलाया जायेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रथम चरण में स्कूलों की दीवारों एवं बोर्डों को तिरंगा से सजाया जाये, स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों आदि पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाये तथा स्कूल के बच्चों, स्वयं सहायता समूहों से राखी बनवायी जाये व सैनिक, पुलिस से जुड़े लोगों को राखी भिजवायी जाये। द्वितीय चरण में तिरंगा मेला, तिरंगा म्यूजिकल आदि का आयोजन कराया जाये तथा तिरंगा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाये। तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन व तिरंगा सेल्फी बूथ बनाया जाये। पुलिस, पी0ए0सी0 आदि विभागों के सहयोग से तिरंगा बाइक रैली एवं साइकिल रैली का आयोजन भी कराया जाये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि तिरंगा बुनाई की कार्यशाला करायी जाये। उन्होंने स्वयं सहायता समूह, खादी भण्डारों, स्थानीय बाजारों आदि के माध्यम से भी बिक्री और वितरण का प्रबंध भी सुनिश्चित किया जाये। तृतीय चरण में 13 से 15 अगस्त के मध्य सभी शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थाओं, कार्यालय, होटलों, पुलों एवं अन्य स्थानों को लाइटिंग की व्यवस्था करते हुये सजाया जाये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासनादेश के अनुसार ही सभी कार्य सम्पादित किये जायें।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या, नगर मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सीतापुर वैभव त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button