किसान संगठन का धूमधाम से केक काटकर मनाया स्थापना दिवस

भव्य बाइक रैली निकाल कर नैमिषारण्य में किया देवी दर्शन, मिया पूजन अर्चन
ब्यूरो रिपोर्ट -अनूप पाण्डेय
सीतापुर। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा का स्थापना दिवस पांच जुलाई को जरिगवां स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ अजय पाल के नेतृत्व में धूम धाम से मनाया गया वही स्थापना दिवस के मौके पर किसान जगरूकता बाइक रैली धूमधाम से निकाली गई जिसकी अगुवाई जिलाध्यक्ष डॉक्टर अजय पाल के द्वारा की गई। तदुपरांत रैली नैमिषारण्य पहुंची और मां ललिता देवी के दर्शन कर रैली पुनः जरिगवां जिला कार्यालय वापस आ गयी।
प्राप्त समाचार के अनुसार सीतापुर जनपद में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के स्थापना दिवस पर जरिगवां स्थित जिला कार्यालय पर संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा.अजय पाल ने बडी धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। उसके उपरांत किसान जागरूकता रैली का आयोजन हुआ इस रैली में कई दजन बाइकें कई चार पहिया वाहन शामिल रहे जो जरिगवां से चलकर नैमिषारण्य पहुंचे और मां ललिते के दर्शन पूजन किये। और पुनः बाइक रैली वहां से प्रस्थान करते हुए मिश्रिख औरंगाबाद होते हुए सुंदरानंद आश्रम संदना में एक समारोह में परिवर्तित हो गई। जहां पर केक काट कर एक दूसरे का मुह मीठा कराया और संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर इमरान भाई, सचिन यादव, रामसागर पाल, अमित अर्कवंशी, विजय, अवधेश, अमरेंद्र पाल, पंकज पाल, अनुराग पाल, मुंशी लाल समेत हज़ारों पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।





