उत्तर प्रदेशप्रयागराज

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे एवं केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन ने अलीगढ़ स्टेशन एवं अलीगढ़ एरिया का निरीक्षण किया

प्रयागराज ०७ अगस्त

बीके यादव /बालजी दैनिक

महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने अलीगढ़ स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया । इस निरीक्षण के दौरान मुख्य यातायात योजना प्रबंधक राजेश कुमार; मुख्य इंजीनियर/निर्माण अजय सिंह; अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/इन्फ्रा, नवीन प्रकाश; उप मुख्य यातायात प्रबन्धक, टूंडला अमित आनंद एवं अन्य अधिकारी और निरीक्षक उपस्थित थे ।

महाप्रबंधक ने अलीगढ़ जंक्शन के निरीक्षण के दौरान नई स्टेशन बिल्डिंग, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, स्टेशन मास्टर कार्यलय, सर्कुलेटिंग एरिया, दोनों छोर के फुट ओवर ब्रिजों का बारिकी से निरीक्षण किया । निरीक्षण के बढ़ाते हुए क्रम में उन्होंने अलीगढ़-दाऊद खाँ तीसरी लाइन के चल रहे कार्य एवं आरएफओ के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की । उन्होंने कहा कि सभी कार्य मानक के अनुरूप और समय से पूर्ण होने चाहिए साथ ही निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखा जाए।इस दौरान यात्री सुविधाओं के विषय में भी जानकारी भी ली । निरीक्षण के दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी वार्ता की । वार्ता के दौरान स्थानीय पत्रकारों ने स्टेशन एवं क्षेत्र के विकास कार्यों, गाड़ियों के ठहराव एवं नई गाड़ियों से संबन्धित प्रश्न पूछे और जनता की अपेक्षाओं के संबंध में अवगत कराया ।

अलीगढ़ जंक्शन के निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे उपेन्द्र चन्द्र जोशी निरीक्षण विशेष यान से अलीगढ़ से हरदुआगंज का निरीक्षण किया । महाप्रबंधक ने तत्पश्चात हरदुआगंज में स्टेशन यार्ड, गुड्स साइडिंग, रनिंग रूम की नई बील्डिंग का अवलोकन किया ।

निरीक्षण के अगले क्रम में महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे ने महरावल स्टेशन का निरक्षण किया । इसी क्रम में उन्होंने अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत चयनित खुर्जा जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, रनिंग रूम, अमृत भारत के अंतर्गत बनने वाली नई बील्डिंग आदि का निरीक्षण किया । निरीक्षण के बढ़ाते हुए क्रम में महाप्रबंधक महोदय ने दादरी एवं न्यू खुर्जा (डीएफसीसी) स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान खुर्जा स्टेशन के रनिंग रुम में वृक्षारोपण किया । निरीक्षण के उपरांत महाप्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button