अयोध्याउत्तर प्रदेश

जब तक किसान, मजदूर और ग्रामीण युवा सशक्त नहीं होंगे, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं- घनश्याम चंद्र गौतम

जन अधिकार पार्टी का असली ताकत गांव में यहीं से हो शुरुआत – विकास मौर्य

चलो गांव की ओर अभियान के तहत जन अधिकार पार्टी की बैठक सम्पन्न

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा के निर्देशानुसार “चलो गांव की ओर” अभियान के तहत अयोध्या जनपद में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक डॉ. राजेश कुमार प्रजापति के तत्वावधान में उनके निवास, देवकाली स्थित सीताराम मंदिर के बगल साइन सिटी पॉलीक्लिनिक पर सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि घनश्याम चंद्र गौतम मंडल महासचिव जन अधिकार पार्टी अयोध्या ने कहा कि “आज गांव की समस्याओं को समझना और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। गांवों के बिना देश की प्रगति अधूरी है। जब तक किसान, मजदूर और ग्रामीण युवा सशक्त नहीं होंगे, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है। जन अधिकार पार्टी हर गांव में पहुंचकर आम जनता की आवाज उठाएगी और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी।” जिला अध्यक्ष विकास मौर्य ने कहा कि जन अधिकार पार्टी की असली ताकत गांवों में है l जब तक हम ग्रामीणों की आवाज़ नहीं बनेंगे तब तक वास्तविक जन समर्थन नहीं मिलेगा l बैठक में जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें डॉ. राजेश कुमार प्रजापति (जिला प्रभारी), विकास मौर्य (जिला अध्यक्ष), तिलक राम प्रजापति (जिला महासचिव), आशीष मौर्य क्रांतिकारी विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष , अजय कुमार भार्गव वरिष्ठ पदाधिकारी, विष्णु प्रजापति विधानसभा सदस्य और रामजीत प्रजापति जिला सचिव शामिल रहे। वक्ताओं ने बैठक के दौरान पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि डॉ. राजेश कुमार प्रजापति जिला प्रभारी ने लोगो से अपील किया कि गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। अंत में, उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। बैठक उत्साह और जोश के माहौल में सम्पन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button