उत्तर प्रदेशबरेली

सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का भव्य आयोजन बरेली में आज से

बरेली। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “खेलो इंडिया – फिट इंडिया” और “फिट युवा विकसित भारत अभियान” को साकार करने के उद्देश्य से अनुष्का ट्रस्ट द्वारा सांसद खेल महोत्सव – क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, सांसद बरेली लोकसभा के निर्देशन एवं देखरेख में किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ 31 अक्टूबर 2025 को प्रातः 8 बजे तथा फाइनल मुकाबला 06 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब, डोहरा रोड, निकट मेफेयर लॉन, बरेली होगा।
इस प्रतियोगिता में बरेली लोकसभा क्षेत्र की कुल 16 टीमें भाग लेंगी। सभी खिलाड़ियों को ट्रस्ट द्वारा ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी। टूर्नामेंट में विजेता टीम ₹51,000/- तथा उपविजेता टीम – ₹21,000/- पुरस्कार राशि दी जायेगी।
इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार, सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button