उत्तर प्रदेशलखनऊ

वृंदावन कॉलोनी में बारिश के बावजूद भव्य चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर संपन्न…..

रक्तदान, नेत्र परीक्षण और ब्लड शुगर जांच शिविर में कॉलोनीवासियों ने दिखाया उत्साह…..

समिति अध्यक्ष इंजीनियर लाल बहादुर पांडेय सहित कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित……

पीजीआई, लखनऊ: पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में वृंदावन आवासीय जनकल्याण महासमिति के तत्वावधान और लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय के ब्लड बैंक के सहयोग से एक दिवसीय भव्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रक्तदान शिविर, ब्लड शुगर जांच और नेत्र परीक्षण की सुविधाएं प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर लाल बहादुर पांडेय ने की, और आयोजन में भारी बारिश और मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद कॉलोनीवासियों का उत्साह अद्वितीय था।वृंदावन कॉलोनीवासियों ने यह साबित कर दिया कि सेवा का जज़्बा मौसम की चुनौतियों से परे होता है। इस आयोजन में कॉलोनी के नागरिकों ने न केवल बढ़-चढ़कर भाग लिया बल्कि अपनी सहभागिता से इस कार्यक्रम को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँचाया। इस शिविर को सफल बनाने में समिति के सक्रिय सदस्य जैसे रामशंकर दूबे, जयदीप शुक्ला, मुकेश शुक्ला, भोलेनाथ दुबे, राजकुमार प्रजापति, रामप्रकाश उपाध्याय, अतुल श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, शशि द्विवेदी और कॉलोनी के जागरूक नागरिक जैसे समीर राउत, इंद्रजीत पांडेय, शिव बहादुर पांडेय, मनोज आनंद, पंकज सिंह, आशीष तिवारी, हरिद्वार यादव, इंजीनियर सुरेश कुमार ने अपनी प्रमुख भूमिका निभाई। महिलाओं में दिव्या गर्ग, आशा चौधरी, सुधा गुप्ता, अर्चना पाल और सरोज द्विवेदी का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा।शिविर के दौरान चिकित्सा सेवा प्रदान करने हेतु ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पी.सी. तिवारी, डॉ. विनय वर्मा, एस.पी. उपाध्याय, राजकुमार पांडेय, धनंजय प्रजापति, विपिन प्रजापति, उपेंद्र यादव, नीतू भारती, आर.के. सिंह, राज बहादुर, सुनील दास, अमित यादव और शोभित त्रिपाठी जैसे विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे। शिविर में कुल 10 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया, जिनमें से 7 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त 35 लोगों की ब्लड शुगर जांच की गई और 32 लोगों ने नेत्र परीक्षण के लिए पंजीकरण कराया।रक्तदान की शुरुआत दिव्या गर्ग ने की, जिन्होंने पहले रक्तदान करने का साहसिक कार्य किया। इसके बाद जयदीप शुक्ला, अर्चना पाल, जितेंद्र कुमार सिंह, आशीष तिवारी और विवेक अवस्थी जैसे जागरूक नागरिकों ने भी रक्तदान किया। शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।समिति के अध्यक्ष इंजीनियर लाल बहादुर पांडेय ने भी स्वयं रक्तदान किया और लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह शिविर न केवल स्वास्थ्य लाभ का एक माध्यम है, बल्कि सामाजिक एकजुटता और जनसेवा की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। पांडेय ने सभी चिकित्सकों, समिति सदस्यों, कॉलोनीवासियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे आयोजनों को लगातार जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
यह शिविर एक सकारात्मक संदेश लेकर आया कि समाज में सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूकता और भागीदारी से ही कोई भी आयोजन सफल हो सकता है। इस आयोजन ने लोगों में सेवा और सहयोग की भावना को और भी प्रगाढ़ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button