नव दिवसीय श्री गणेश उत्सव में आखिरी दिवस में पहुंचे अतिथिगण

रत्नम चौरसिया/ दैनिक बालजी
पुरवा – उन्नाव
जनपद के हिलौली ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत गांव लउवा निवाशी विनोद दीक्षित के सौजन्य में नव दिवसीय श्री गणेश उत्सव में आखिरी दिवस पहुंचे मौरावां नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर विवेक सेठ ने पूजा अर्चना कर बताया कि श्री गणेश हमारे ईस्ट देवता है किसी भी शुभ कार्यों में हमें पहले भगवान गणेश का आवाहन करना होता है तभी हमारे सभी कार्य मंगल होते है। विवेक सेठ समेत क्षेत्र के अन्य कई समाजसेवी नेता गणेश उत्सव में शामिल हुए। इसी मौके पर उत्तम चंद्र लोधी पूर्व भाजपा विधायक प्रतिनिधि ने भी अपने संबोधन में बताया कि भगवान गणेश हम सब के कण- कण में हैं हम और आपको सिर्फ अपने मन की सिद्धि रखने की जरूरत है तभी हम और आपके सभी कार्य मंगल रूप से संपन्न होंगे। कार्यक्रम में राजू सिंह कोदिया,सोनू सिंह समाजसेवी, महेंद्र सिंह सभासद प्रतिनिधि, कुलदीप अवस्थी सभासद, प्रतिनिधि गौरी शंकर सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मीडिया प्रभारी उन्नाव,नितिन डॉक्टर समेत सैकड़ों लोग गणेश उत्सव में पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त किया।





